समाचार पोर्टल

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…

Ragwendra P Singh
October 3, 2026
2 min read
छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 26 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन छात्रा घर लौटकर आई तो परिजनों ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की। इस दौरान छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।पुलिस के अनुसार छात्रा की उसके घर के समीप रहने वाले एक नाबालिग से पहचान थी। 26 सितंबर को वह छात्रा को मिलने के बहाने जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।मेडिकल के बाद दो गिरफ्तारछात्रा के बयान के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट और छात्रा के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला दोषी करार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया। दोनों आरोपी वीडियो…