शिमला : पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके अपने ही पोते ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की…

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके अपने ही पोते ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को इस अपराध की शिकायत मिली। इसके बाद 65 वर्षीय पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2), 332 (बी), और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय हर्ष कुमार (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि अपने पति की मृत्यु के बाद वह अपने घर में अकेली रहती है। बीते 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पोते ने अवैध रूप से उसके घर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि चिड़गांव थाना में दुष्कर्म से जुड़ा यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और संबंधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पोते पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
