शिमला : कार से लाइसेंसी बंदूक उड़ा ले गए चोर, एफआईआर दर्ज
शिमला : एक व्यक्ति की कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय चोर कार से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उड़ा ले गए। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर…

शिमला : एक व्यक्ति की कार से लाइसेंसी बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय चोर कार से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उड़ा ले गए। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी हुई बंदूक की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह घटना शिमला जिले की रोहड़ू तहसील के गांव केटेड़ी, डाकघर समरकोट क्षेत्र में हुई। शिकायतकर्ता जैन सिंह पुत्र स्वर्गीय निहाल चंद के अनुसार उन्होंने 31 जनवरी की रात अपनी ऑल्टो कार (नंबर एचपी-10ए-4163) घर के पास खड़ी की थी। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने कार से उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। अगली सुबह जब उन्होंने कार की जांच की तो बंदूक गायब थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पीड़ित का कहना है कि बंदूक वैध लाइसेंस पर थी और कार में रखी गई थी। चोरी के समय किसी तरह की आवाज या हलचल महसूस नहीं हुई, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार की चोरी गंभीर मामला है और इसकी जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।
इस मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में 3 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
