द इंडियन व्यू

शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा रांची के मोरहाबादी से शुरू, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रांची : झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10:45 बजे उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास से शुरू हुई। शव यात्रा सबसे पहले झारखंड विधानसभा ले जाई गई, जहां दिवंगत नेता…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
2 min read
शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा रांची के मोरहाबादी से शुरू, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रांची : झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10:45 बजे उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास से शुरू हुई। शव यात्रा सबसे पहले झारखंड विधानसभा ले जाई गई, जहां दिवंगत नेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए देशभर से नेता और समर्थक रांची पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, लोकसभा सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके पहले शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान ‘वीर शिबू सोरेन अमर रहें’, गुरुजी अमर रहे जैसे नारे गूंजते रहे। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, शिबू सोरेन संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। जब तक यह देश रहेगा, उनका नाम लिया जाएगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांग की कि शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, यह सिर्फ झारखंड नहीं, पूरे देश के लिए क्षति है। उन्होंने झारखंड के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अरविंद केजरीवाल और आप की ओर से मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

शिबू सोरेन का निधन सोमवार सुबह 81 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 4 और 5 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।