शिक्षा और शोध के सेक्टर में छत्तीसगढ़ सरकार ने साइन किए दो एमओयू
रायपुर : छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस विकास में कुछ और आयाम जुड़ गए हैं और दो एमओयू साइन किए गए हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को…

रायपुर : छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस विकास में कुछ और आयाम जुड़ गए हैं और दो एमओयू साइन किए गए हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सबको मालूम है कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। इस विकास में आज कुछ और आयाम जुड़े हैं। इस दौरान दो एमओयू हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले एमओयू के तहत नीट रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। हम मोतीलाल ओसवाल समूह के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल को धन्यवाद देना चाहेंगे, जो छत्तीसगढ़ में पैदा हुए और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन उनका कर्म क्षेत्र मुंबई है। वह एमओयू में नीट रायपुर और राज्य सरकार को 71 करोड़ रुपए देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि से नवाचार केंद्र की स्थापना होगी, जिससे हमारे छत्तीसगढ़ के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र, शोध के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा। वे स्वयं रोजगार पाएंगे और रोजगार देने वाले बनेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा एमओयू आईआईएम रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच संपन्न हुआ है। इसके तहत रायपुर में दाऊराम गोपाल अग्रवाल अकादमी विद्यालय और हॉस्टल का निर्माण होगा। इससे हमारे युवाओं को बहुत लाभ होगा। इसके लिए रामदेव अग्रवाल ने 101 करोड़ रुपए दिए हैं। उनका एक बार फिर बहुत-बहुत आभार।
सीएम ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और खेती पर आधारित है। यहां पर अच्छे से खेती हो, आधुनिक तरीके से खेती हो, और इसके लिए कृषक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हो, यह भी रामदेव अग्रवाल का संकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
