द इंडियन व्यू

शानदार जीत के साथ आरएएस क्रिकेट अकादमी फाइनल में

लखनऊ। आरएएस क्रिकेट अकादमी क्रिकेट, अर्जुनगंज ने पीके धूमल क्रिकेट ग्राउंड मे आयोजित अक्की स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में ड्रीमर्स क्रिकेट अकादमी, अर्जुनगंज को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह…

Ragwendra P Singh
December 8, 2025
1 min read
शानदार जीत के साथ आरएएस क्रिकेट अकादमी फाइनल में

लखनऊ। आरएएस क्रिकेट अकादमी क्रिकेट, अर्जुनगंज ने पीके धूमल क्रिकेट ग्राउंड मे आयोजित अक्की स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में ड्रीमर्स क्रिकेट अकादमी, अर्जुनगंज को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

ड्रीमर्स क्रिकेट अकादमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट हो गया। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका।

जवाब में आरएएस क्रिकेट अकादमी ने 26.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम से आयुष त्रिवेदी ने 69 रन की दमदार पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी। वहीं आश्चर्य शुक्ला ने 39 रन का अहम योगदान किया।

टीम के प्रभावशाली प्रदर्शन पर मुख्य कोच रोमी यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए फाइनल में भी शानदार खेल की उम्मीद जताई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।