शमर जोसेफ चोटिल, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, जोहान लेन लेंगे जगह
2 अक्टूबर से भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज से पहले मेहमान टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट के चलते इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले…

2 अक्टूबर से भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज से पहले मेहमान टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट के चलते इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने जोसेफ के रिप्लेसमेंट का भी घोषणा कर दी है। उनकी जगह वेस्टइंडीज के स्क्वॉड में जोहान लेने लेंगे। बता दें, सीरीज का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 अक्टूबर से तो दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
शमार जोसेफ के बाहर होने की जानकारी वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक्स पोस्ट में देते हुए लिखा, ‘टीम अपडेट- भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शमर जोसेफ की जगह जोहान लेने को टीम में शामिल किया गया है। जोसेफ चोट के चलते बाहर हो गए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले उनकी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।’
शमार जोसेफ का बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले 11 मैचों की 21 पारियों में जोसेफ ने 51 विकेट चटकाए हैं।
बारबाडोस के रहने वाले 22 वर्षीय लेन एक ऑलराउंडर हैं और अपने करियर में अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 32 पारियों में दो अर्धशतकों के साथ 495 रन बनाए हैं, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन और शानदार रहा है। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 22.28 की औसत से 66 विकेट लिए हैं, जिनमें से चार बार उन्होंने पारी में पांच विकेट झटके।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
