शताब्दी वर्ष में संघ का हिन्दू समाज के जागरण और सद्भाव निर्माण पर फोकस
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के कार्य विस्तार, शताब्दी वर्ष की तैयारी और विभिन्न प्रांतों में संघ कार्य स्थिति जैसे तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अन्य…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के कार्य विस्तार, शताब्दी वर्ष की तैयारी और विभिन्न प्रांतों में संघ कार्य स्थिति जैसे तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें मणिपुर में संघ की ओर से मैतई और कुकी समुदाय के बीच शांति बहाली के लिए किए जा रहे प्रयास भी शामिल हैं। बैठक में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू समाज के जागरण एवं सद्भाव की कार्य दिशा भी तय की गई।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोमवार को केशव कुंज कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह बैठक कोई प्रस्ताव या निर्णय लेने के लिए नहीं थी, बल्कि संघ कार्य की दिशा तय करने पर केंद्रित थी। इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे संघ के सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की गई। मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि संघ दोनों समुदायों के साथ संवाद को आगे बढ़ा रहा है और कई सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। संघ का प्रयास शांति और सामाजिक समरसता के लिए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली प्रांत के संघचालक अनिल अग्रवाल भी मौजूद रहे। केशव कुंज कार्यालय में 4 से 6 जुलाई तक आयोजित अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में प्रांत प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारणी के सदस्यों ने भाग लिया।
आंबेकर ने पिछले दिनों आयोजित प्रशिक्षण वर्गों (संघ शिक्षा वर्गों) के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 21,879 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिनमें 40 वर्ष से कम आयु के 17,609 और 40 वर्ष से ऊपर के 4,270 स्वयंसेवक शामिल हैं। देशभर के 8,812 स्थानों से इन वर्गों में भागीदारी हुई। केरल, तमिलनाडु, कश्मीर और वनवासी क्षेत्रों से भी उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।
शताब्दी वर्ष के चलते होने वाली संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मंडलों और शहरी क्षेत्रों में बस्तियों में समाज के प्रयासों से हिंदू सम्मेलन के आयोजन होंगे। 11,360 स्थानों पर सामाजिक सद्भाव निर्माण की गतिविधियां चलेंगी। यह खंड और नगर स्तर तक होंगी। इसके अलावा देश के सभी 924 जिलों में ‘घर-घर संपर्क’ अभियान चलाया जाएगा और क्षेत्र अनुसार प्रमुख गोष्ठियां होंगी।
आंबेकर ने कहा कि संघ का स्पष्ट उद्देश्य है- समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाना, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य में जोड़ना और समाज को स्वाभाविक रूप से संगठित करना है। इसके लिए व्यापक आउटरीच की योजना बनाई गई है। संघ का मानना है कि देश की प्रगति में समाज की व्यापक सहभागिता जरूरी है और संगठन इसी दिशा में कार्यरत है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
