वोटर अधिकार यात्रा से घबरा गई है भाजपा : सुप्रिया श्रीनेत
पटना : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी वोटर अधिकार यात्रा से घबरा गई है और इसीलिए हिंसा पर उतर आई है। कांग्रेस नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के…

पटना : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी वोटर अधिकार यात्रा से घबरा गई है और इसीलिए हिंसा पर उतर आई है।
कांग्रेस नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित पथराव और तोड़फोड़ की गई।
आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा सत्य और मतदाताओं के अधिकारों के लिए एक शांतिपूर्ण संघर्ष है, जिसे साहस के साथ लड़ा जा रहा है।
उन्होंने भाजपा पर हिंसा और नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाया। पटना में कांग्रेस के कार्यालय के बाहर हुई घटना का जिक्र किया। सुप्रिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव और तोड़फोड़ में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, जिसमें सिर फटने की घटनाएं भी शामिल हैं।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा वोटर अधिकार यात्रा के बढ़ते जन समर्थन से घबरा गई है और इसलिए षड्यंत्र रच रही है।
सुप्रिया ने कहा कि कांग्रेस अहिंसा के मार्ग पर चल रही है और उनकी मुहिम रंग लाएगी। उन्होंने बिहार को क्रांतिवीरों की धरती बताते हुए कहा कि भाजपा हिंसा के जरिए बिहार की सांस्कृतिक गरिमा का अपमान कर रही है।
वहीं पीएम मोदी पर हुई विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इन्हीं के एजेंट हमारी सभा में घुसकर गलत नारे लगाते हैं। फिर यही लोग इसे मुद्दा बनाते हैं, ताकि वोटर अधिकार यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। ये घबराए हुए हैं और अब हमारे ऑफिस में गुंडागर्दी करने आ गए।
कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा नेता हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं, लेकिन देश और देशवासी यह सब देख रहे हैं और अब इनकी गुंडागर्दी कतई नहीं चलेगी। अब इनकी टूलकिट और चोरी नहीं चलेगी। इसका पर्दाफाश हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
