वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है : तेजस्वी यादव
सासाराम : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज एसआईआर के मामले को लेकर भाजपा एवं चुनाव आयोग पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि इसके जरिए वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार…

सासाराम : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज एसआईआर के मामले को लेकर भाजपा एवं चुनाव आयोग पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि इसके जरिए वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी रही है और बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं करने दिया जाएगा। ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर सासाराम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं, लेकिन यह बिहार है; यहां चूना खैनी के साथ रगड़ दिया जाता है। बिहारी भले ही गरीब हैं, लेकिन यहां का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्ची वाला काम करता है। हम बेईमानी नहीं होने देंगे।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को मृत घोषित किया गया, उनके साथ राहुल गांधी ने चाय पी, जो चुनाव आयोग की बेईमानी को उजागर करता है।
बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने इसे नकलची सरकार बताया। उन्होंने कहा कि वे जिन वादों की घोषणा करते हैं, बिहार की नीतीश कुमार सरकार नकल करके वही घोषणाएं कर रही है। उन्होंने सरकार को खटारा सरकार बताते हुए कहा कि हमें मौका मिला तो हम बिहार में विकास करने वाली सरकार देंगे। राजद नेता ने अपने 17 महीने के कार्यकाल की भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति वादों पर नहीं, बल्कि काम पर टिकी है। हमने जो कहा, वह किया और जो कहेंगे, वह जरूर करेंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। हम लोग मिलकर जनता के हक के लिए संघर्ष करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा 16 दिन में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
