भारत ड्राइविंग सीट पर, वेस्टइंडीज पर पारी से जीत के करीब
भारत बनाम वेस्टइंडीज दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। भारत इस मैच में ड्राइविंग सीट पर है और उम्मीद है कि यह टेस्ट मैच तीसरे दिन भी समाप्त हो सकता है। साभार : गूगल…

भारत बनाम वेस्टइंडीज दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। भारत इस मैच में ड्राइविंग सीट पर है और उम्मीद है कि यह टेस्ट मैच तीसरे दिन भी समाप्त हो सकता है।

वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर करने के बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। इस दौरान केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े।
टीम इंडिया के पास 286 रनों की बढ़त है। भारत अगर वेस्टइंडीज को पारी के अंतर से भी रौंदता है तो उन्हें इस जीत का फायदा डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नहीं मिलेगा। भारत फिलहाल तीसरे नंबर पर है और इस जीत के बाद भी तीसरे नंबर पर रहेगा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 46.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।
भारत के ऊपर टॉप-2 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका हैं जिनके खाते में क्रमश: 100 और 66.67 प्रतिशत अंक है। भारत की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद उनके विनिंग पर्सेंटेज में तो बढ़ोतरी होगी, मगर पोजिशन वही रहेगी।
टीम इंडिया अगर वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज करती है तो उनका जीत का प्रतिशत 46.67 प्रतिशत से बढ़कर 55.56 हो जाएगा, मगर फिर भी वह श्रीलंका को नहीं पछाड़ पाएगी और भारत नंबर-3 पर ही रहेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच क्या सीरीज जीतने पर भी भारत तीसरे पायदान पर रहेगा।
वेस्टइंडीज को इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदने के बाद भी भारत का जीत का प्रतिशत अधिकतम 61.91 हो सकता है, इस स्थिति में भी वह श्रीलंका से पीछे ही रहेगा। श्रीलंका अगर आगामी सीरीज में कोई मैच हारती है तो भारत को उसका फायदा मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
