द इंडियन व्यू

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहुंचे नीरज चोपड़ा, दर्शकों से की एथलीट्स का उत्साहवर्धन करने की अपील

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार का दिन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों के नाम रहा, जब इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले संदीप…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
2 min read
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहुंचे नीरज चोपड़ा, दर्शकों से की एथलीट्स का उत्साहवर्धन करने की अपील

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार का दिन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों के नाम रहा, जब इंडियनऑयल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

सबसे पहले संदीप संजय सारगर और संदीप चौधरी ने एफ44 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। इसके तुरंत बाद सुमित ने एफ64 वर्ग में चैम्पियनशिप रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी रिंकू और सुंदर सिंह गुर्जर ने एफ46 वर्ग में स्वर्ण और रजत अपने नाम किए थे।

इसी दौरान जब एफ64 स्पर्धा चल रही थी, टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा स्टेडियम पहुंचे। यह खबर फैलते ही मीडिया और दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्टेडियम में मौजूद हर शख्स नीरज को देखकर रोमांचित हो उठा और माहौल ऊर्जा से भर गया।

नीरज ने भारत के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए खास अपील की। उन्होंने कहा, “पैरा एथलीट्स के लिए जीवन वैसे ही काफी कठिन है और फिर भी ये यहां आकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह वाकई अद्भुत है। अधिक से अधिक लोगों को आकर इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहिए।”

इस मौके पर उभरते सितारे सचिन यादव भी स्टैंड से सुमित का खेल देखने पहुंचे थे। जब नीरज से सचिन के बारे में पूछा गया, तो 27 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई सलाह नहीं है। वह पहले से ही बहुत अच्छा कर रहे हैं और जानते हैं कि सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।