द इंडियन व्यू

विश्व कप क्वालिफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

लिस्बन (पुर्तगाल) : पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को हंगरी के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया।40 वर्षीय…

Ragwendra P Singh
October 15, 2025
1 min read
विश्व कप क्वालिफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

लिस्बन (पुर्तगाल) : पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को हंगरी के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया।40 वर्षीय रोनाल्डो अब विश्व कप क्वालिफायर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ग्वाटेमाला के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कार्लोस रुइज़ (39 गोल) को पीछे छोड़ते हुए अपना 40वां और 41वां गोल किया।पांच बार के बैलन डी’ऑर विजेता रोनाल्डो ने 22वें मिनट में नेल्सन सेमेडो के क्रॉस पर शानदार फिनिश के साथ पुर्तगाल को बराबरी दिलाई। इसके बाद हाफ टाइम से पहले नूनो मेंडेस के पास पर गोल करते हुए टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।विश्व कप क्वालिफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी:1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) – 41 गोल2. कार्लोस रुइज़ (ग्वाटेमाला) – 39 गोल3. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 36 गोल---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।