द इंडियन व्यू

विशाल भारती ने जीता डिजिटल डिटॉक्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट

लखनऊ। आज़मगढ़ के अंग्रेजी शिक्षक विशाल भारती ने डिजिटल डिटॉक्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5.5 अंक हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
विशाल भारती ने जीता डिजिटल डिटॉक्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट

लखनऊ। आज़मगढ़ के अंग्रेजी शिक्षक विशाल भारती ने डिजिटल डिटॉक्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5.5 अंक हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में विशाल ने अपने से उच्च वरीय खिलाड़ी आरिफ अली, पवन बथम, केके खरे और आरव गर्ग को शिकस्त दी। हालांकि उन्हें सईद अहमद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सईद अहमद वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में 5 अंकों के साथ विजेता बने।

इस श्रेणी में 80 से अधिक उम्र के खिलाड़ी झांसी के आरके गुप्ता दूसरे और लखनऊ के केके खरे तीसरे स्थान पर रहे। इन दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने जज्बे से दूसरों को प्रेरित किया। वरिष्ठ नागरिक अनरेटेड श्रेणी में मो.इरफान 4 अंक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

दूसरी ओर अंडर-16 वर्ग में शुभ श्रीवास्तव ने 6.5 अंकों के साथ खिताबी जीत दर्ज की जबकि आकर्षक सिंह 5.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे। वहीं एसआर ग्लोबल स्कूल, लखनऊ ने सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी जीती। इसके साथ कुंवर प्रशांत सिंह, प्रणव सिंह और अभ्युदय सिंह की तिकड़ी को सर्वश्रेष्ठ फैमिली ट्रॉफी का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनीत साह ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों को दृष्टि दोष से बचाव के लिए समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरुरत बताई।

उन्होंने कहा कि शतरंज खिलाड़ी लंबे समय तक ऑनलाइन अभ्यास और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, जिससे आंखों की सेहत पर असर पड़ता है। डॉ. साह ने आंखों के घुमावदार व्यायाम, पाल्मिंग और ध्यान के लिए सलाह दी।

उन्होंने साथ में 20:20:20 नियम समझाया यानि हर 20 मिनट पर, 20 फीट दूर की चीज़ को 20 सेकंड तक देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने वाले बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए और ड्राई आई सिंड्रोम से बचने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा का सैकड़ा, पाकिस्तान ने भारत को हराया

अर्जुन राजपूत (107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया।

दीपावली के रंग में रंगा क्रिकेट जगत, कोहली-गंभीर समेत दिग्गजों ने दी बधाई

बीसीसीआई, मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।