द इंडियन व्यू

विराट कोहली ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर कसा तंज

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में खूब धमाल मचाया। उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके वनडे करियर का यह 52वां शतक था, वह एक फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
2 min read
विराट कोहली ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर कसा तंज

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में खूब धमाल मचाया। उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उनके वनडे करियर का यह 52वां शतक था, वह एक फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विराट ने इस मैच में पहले अपने बल्ले से तो बाद में मैच जीतने के बाद प्रजेंटेशन में अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान विराट ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर भी तंज कसा।

दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस चक्कर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खोना पड़ा था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने से पहले रणजी मैच खेला था, वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए यह टूर्नामेंट खेलते नजर आए थे।

साभार : गूगल

विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 25 अक्टूबर को आखिरी वनडे खेलने के बाद सीधा 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला। कोहली की फॉर्म में किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं दिखी। जब मैच के बाद उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करते।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे विराट कोहली ने कहा, “अगर आपको समझ में आए, तो मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करता। मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है। जब तक मैं मेंटली अच्छा महसूस करता हूं, मैं गेम खेल सकता हूं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।