विराट कोहली की गर्दन में चोट, रणजी खेलने पर सस्पेंस
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के फ्लॉप शो के बाद स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेलने की उम्मीद थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने बोर्ड को खेलने को लेकर कोई…

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के फ्लॉप शो के बाद स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेलने की उम्मीद थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने बोर्ड को खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड का आगाज 23 जनवरी से होने जा रहा है।

हालांकि विराट कोहली के घरेलू मुकाबला खेलने पर संश्य और बढ़ गया है। दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार विराट कोहली की गर्दन में मोच आई है, जिसके लिए उन्होंने इंजेक्शन भी लिया है।
23 जनवरी से दिल्ली को सौराष्ट्र के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है, उनकी खेलने ना खेलने पर अब सस्पेंस और बढ़ गया है। हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। एक अंग्रेजी अखबार को सूत्र ने बताया, "संभावना है कि वह बचे हुए दो रणजी ट्रॉफी मैचों में से पहले मैच को छोड़ दें और अगर डीडीसीए चयनकर्ताओं को अपडेट दिया जाता है तो तस्वीर साफ हो सकती है।"
फिलहाल, कोहली के किसी न किसी स्तर पर दिल्ली की टीम में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और अगर वह सौराष्ट्र के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले राजकोट में टीम के साथ ट्रेनिंग करते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। दिल्ली की टीम 20 जनवरी को रवाना होगी और मैच शुरू होने से पहले दो ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक जड़ किया था, मगर इसके बाद वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लगातार वर स्लिप में आउट होते रहे। 5 मैच की इस सीरीज की 9 पारियों में उनके बल्ले से 23.75 की औसत से 190 रन निकले, जिसमें 1 शतक है।
डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोहली का नाम टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जिसके आगे "उपलब्धता के अधीन" लिखा होगा। हालांकि, अगर उन्हें आज दोपहर (17 जनवरी) अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली बैठक से पहले स्पष्ट तस्वीर मिल जाती है, तो स्थिति बदल सकती है।
पुरुष सीनियर चयन समिति और कोच सरनदीप सिंह को टीम चुनने से पहले टीम के संभावित खिलाड़ियों को नेट सेशन करना होगा। ऋषभ पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है और डीडीसीए के कुछ अधिकारी रेलवे के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले आखिरी मैच में भी उनकी भागीदारी को लेकर आशवासन हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
