विराट कोहली 28 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने
वडोदरा : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 25 रन बनाते ही कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे किए।…

वडोदरा : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 25 रन बनाते ही कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 34357 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर अब विराट आ गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। संगाकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28016 रन बनाए थे। विराट इससे आगे निकल गए हैं।
कोहली ने इस 28 हजार अंतरराष्ट्रीय रन के आंकड़े को अपने 557वें मैच में पार किया। सचिन ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच में 34357 रन बनाए हैं। अपने करियर में तेंदुलकर ने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए। विराट अबतक 84 अंतरराष्ट्रीय शतक और 145 अर्धशतक लगा चुके हैं।
पहले वनडे मैच की बात करें, तो भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। रोहित 26 बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने मैदान पर आते ही शानदार बल्लेबाजी और अर्धशतक जड़ दिया। वह फिलहाल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। -----------------
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
