विमान दुर्घटना में 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान, 47 शव परिजनों को सौंपे गए
अहमदाबाद : अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। सिविल अस्पताल के…

अहमदाबाद : अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है।
सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि फिलहाल सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें उनके परिजनों के मृत शरीर सम्मानपूर्वक सौंपे जाएंगे। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि 12 ऐसे परिवार हैं, जो अपने अन्य परिजनों के डीएनए मैचिंग के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि वे एक साथ सभी मृतकों के शव स्वीकार कर सकें।उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह 9:30 बजे तक कुल 47 मृतदेह सौंपे जा चुके हैं, जिनमें खेड़ा, अहमदाबाद, बोटाद, महेसाणा, भरूच, अरावली, वडोदरा, जूनागढ़, आणंद, महीसागर, गांधीनगर और भावनगर जिलों के निवासी शामिल हैं।
अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI171 मेधाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मृतकों की पहचान के डीएनए के जरिये शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो गए हैं, उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपे जा रहे हैं। हर मृतक के परिवार के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
