द इंडियन व्यू

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को ट्रोल करने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, बताया- गैर-जिम्मेदाराना

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके परिवार के सदस्यों के बारे…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को ट्रोल करने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, बताया- गैर-जिम्मेदाराना

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके परिवार के सदस्यों के बारे में अभद्र टिप्पणियां कीं और उनकी बेटी को भी ट्रोल किया गया।

वहीं, अब इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लिया। साथ ही विक्रम मिस्री की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने की कड़ी निंदा की और इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के परिवार, विशेष रूप से उनकी बेटी के खिलाफ किए गए निंदनीय ऑनलाइन दुर्व्यवहार की राष्ट्रीय महिला आयोग कड़े शब्दों में निंदा करता है। विदेश सचिव की बेटी की व्यक्तिगत संपर्क जानकारी साझा करना गंभीर रूप से गैर-जिम्मेदाराना काम है। यह गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है, जो उनकी सुरक्षा को खतरे में डालता है।

महिला आयोग ने कहा कि विक्रम मिस्री जैसे देश के वरिष्ठतम सिविल सेवकों के परिवार के सदस्यों पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि नैतिक रूप से भी अक्षम्य हैं। हम सभी से शालीनता, सभ्यता और संयमित व्यवहार का आग्रह करते हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से सेना के पराक्रम की जानकारी दुनिया को दी। हालांकि, 10 मई को जब अचानक सीजफायर का ऐलान किया गया, तो इससे लोगों में नाराजगी दिखी, जिनके निशाने पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री आ गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।