ईरानी ट्रॉफी में विदर्भ का दबदबा, शेष भारत पर 224 रन की बढ़त
रणजी ट्रॉफी विजेता विदर्भ ने शुक्रवार को यहां शेष भारत के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी के तीसरे दिन मजबूत बल्लेबाजी से अपनी कुल बढ़त 224 रन की करके मैच पर शिकंजा कस दिया। @BCCIdomestic पहली पारी में 342 रन बनाने के बाद विदर्भ ने…

रणजी ट्रॉफी विजेता विदर्भ ने शुक्रवार को यहां शेष भारत के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी के तीसरे दिन मजबूत बल्लेबाजी से अपनी कुल बढ़त 224 रन की करके मैच पर शिकंजा कस दिया।

पहली पारी में 342 रन बनाने के बाद विदर्भ ने शेष भारत को पहली पारी में 69.5 ओवर में 214 रन पर ढेर कर 128 रन की अहम बढ़त हासिल की। विदर्भ ने तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं जिससे उसकी कुल बढ़त 224 रन की हो गई और मैच में अभी पूरे दो दिन बाकी हैं।
तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने विदर्भ की गेंदबाजी की अगुआई करते हुए 66 रन देकर चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखाड़े (24 रन देकर दो विकेट) और ऑलराउंडर हर्ष दुबे (58 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया, आदित्य ठाकरे और दर्शन नालकांडे को एक-एक विकेट मिला।
शेष भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 142 रन से की और तब वह 200 रन से पीछे था। कप्तान रजत पाटीदार पर उम्मीदें टिकीं थीं। लेकिन विदर्भ ने पहली ही गेंद पर मानव सुतार को पगबाधा आउट कर दिया। रात के 42 रन से आगे खेल रहे पाटीदार हालांकि डटे रहे और अर्धशतक पूरा किया जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे।
ठाकुर ने सारांश जैन (10) को आउट किया। ठाकुर ने पुरानी गेंद बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 66 रन देकर चार विकेट लिए। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 10 गेंद में तीन चौके लगाकर तेजी से खेलने की कोशिश की। ठाकुर की शॉर्ट पिच गेंद ने उनकी पारी समाप्त की।
दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे और पाटीदार अंत में 66 रन (125 गेंद, 10 चौके) बनाकर आउट हो गए। तब टीम का स्कोर नौ विकेट पर 191 रन हो गया।
गुरनूर बरार (13) का विकेट भी ठाकुर ने झटका जो उनका चौथा शिकार बने। पाटीदार के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली। यश ढुल (11), रुतुराज गायकवाड़ (नौ रन), ईशान किशन (एक रन) ने सबसे ज्यादा निराश किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
