द इंडियन व्यू

विदर्भ की पकड़ मजबूत, शेष भारत पर संकट गहराया

विदर्भ ने ईरानी कप में शेष भारत को जीत के लिए 360 रन देने के बाद बारिश के चलते चौथे दिन को खेल जल्दी रोके जाने तक 30 रन पर दो विकेट चटकाकर शेष भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है। विदर्भ ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
2 min read
विदर्भ की पकड़ मजबूत, शेष भारत पर संकट गहराया

विदर्भ ने ईरानी कप में शेष भारत को जीत के लिए 360 रन देने के बाद बारिश के चलते चौथे दिन को खेल जल्दी रोके जाने तक 30 रन पर दो विकेट चटकाकर शेष भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है। विदर्भ ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 96 रन से आगे से शुरू की और 94.1 ओवर में 232 रन पर ढेर हुई।

@BCCIdomestic

पहली पारी में 128 रनों की बढ़त ने मेजबान टीम को शेष भारत के खिलाफ अच्छी बढ़त दिला दी। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने दिन की शुरुआत में लगातार तीन ओवर में तीन विकेट चटकाकर कमाल की शुरुआत की। उन्होने दिन की दूसरी गेंद पर बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज दानिश मालेवार (16) को आउट किया।

कंबोज ने अगले ही ओवर में यश राठौर (पांच) को चलता किया और फिर ध्रुव शौरी (27) को पगबाधा कर विदर्भ का स्कोर पांच विकेट पर 105 रन कर दिया।

कप्तान अक्षय वाडकर (36 रन) ने संयम दिखाते हुए पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने हर्ष दुबे (29) के साथ 39 रन और दर्शन नालकंडे (35) के साथ 35 रनों की साझेदारी के साथ विदर्भ की पारी को बिखरने से बचा लिया।

शेष भारत के लिए गुरनूर बराड़ , सारांश जैन और मानव सुथार ने दो – दो विकेट लेकर कंबोज (34 रन पर चार विकेट) का अच्छा साथ दिया। शेष भारत ने 331 रनों का कठिन लक्ष्य पीछा का आक्रामक अंदाज में शुरू की। अभिमन्यु ईश्वरन ने लगातार दो चौके लगाए जबकि आर्यन जुयाल ने भी बाउंड्री लगाई और दुबे के पहले ओवर में ही 13 रन बने।

बल्लेबाजों की यह आक्रामकता ज्यादा देर नहीं चली। आदित्य ठाकरे ने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर जुयाल (छह) को आउट कर दिया। दुबे ने सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर ईश्वरन (17) को पगबाधा कर दिया।

शेष भारत 24 रन पर दो विकेट गंवा कर मुश्किल में थी लेकिन बारिश के चलते खेल को समय से पहले रोकना पड़ा। स्टंप्स के समय ईशान किशन (पांच) के साथ कप्तान रजत पाटीदार (दो) क्रीज पर थे।

शेष भारत को जीत के लिए 331 रन बनाने होंगे, उसके आठ विकेट शेष है। ऐसे में शेष भारत को विदर्भ को उनकी तीसरी ईरानी कप ट्रॉफी जीतने से रोकने के लिए कुछ खास करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।