वाराणसी ने जीती अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप
लखनऊ। वाराणसी ने अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी…

लखनऊ। वाराणसी ने अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ को दूसरा व गौतमबुद्ध नगर को तीसरा स्थान मिला।

मेजबान लखनऊ को दूसरा व गौतमबुद्ध नगर को तीसरा स्थान
चैंपियनशिप की विजेता टीम वाराणसी ने 8 स्वर्ण, 8 रजत व 15 कांस्य सहित कुल 31 पदक जीते। उपविजेता लखनऊ ने 7 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए। गौतमबुद्ध नगर को 6 स्वर्ण, 7 रजत व 9 कांस्य सहित कुल 22 पदकों के साथ तीसरा स्थान मिला।
चैपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि इंजी.योगेश कुमार (निदेशक-कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) सहित कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने पुरस्कार वितरित कए। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव जसपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के निम्न खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया :- प्राची वर्मा, ज्योति रसाली, ख़ुशी यादव, इशिका गुप्ता, आशीष सिंह, ज्ञानेश कुमार सिंघल, जय भारत दुबे, आकाश सोनकर, युवराज सिंह, हर्षित पांडे, रोशन मौर्य, विजय भारद्वाज, विशी, तुषार, हनी सोनी, आकांक्षा यादव।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
