द इंडियन व्यू

वायु सेना दिवस को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से तीन दिन बंद रहेगी कई उड़ानें

गाजियाबाद : वायुसेना दिवस को लेकर 6 अक्टूबर को फुलड्रेस रिहर्सल और 8 अक्टूबर को मुख्य परेड को देखते हुएहिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों की उड़ानों को तीन दिन की लिए स्थगित कर दिया गया है।वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार…

Ragwendra P Singh
October 5, 2025
2 min read
वायु सेना दिवस को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से तीन दिन बंद रहेगी कई उड़ानें

गाजियाबाद : वायुसेना दिवस को लेकर 6 अक्टूबर को फुलड्रेस रिहर्सल और 8 अक्टूबर को मुख्य परेड को देखते हुएहिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों की उड़ानों को तीन दिन की लिए स्थगित कर दिया गया है।वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर लीगई है। वायुसेना दिवस को लेकर 6 अक्टूबर को फुलड्रेस रिहर्सल और 8 अक्टूबर को मुख्य परेड होगी। इस कारण तीन दिन तक हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर और वाराणसी की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए 8 अक्टूबर को यूपी गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी समेत कई वीआईपी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी आने की उम्मीद है। इसी वजह से 6 से 8 अक्टूबर तक सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक एयर स्पेस हिंडन सिविल टर्मिनल के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में उड़ानों को रद्द किया गया है। इसकी सूचना वायुसेना अधिकारियों ने पहले ही भेज दी थी।उल्लेखनीय है कि हिंडन एयरपोर्ट से चार कंपनियों के विमान देश के कई शहरों के लिए उड़ान संचालित करते हैं। वायुसेना दिवस के कार्यक्रम कोदेखते हुए दो प्रमुख एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस व इंडिगो की पांच शहरों की कई उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अप और डाउन दोनों उड़ान रद्द की गई हैं।अधिकारियों के अनुसार जो उड़ाने रद्द हुई है वे इस प्रकार है। 6 सितंबर - बेंगलुरू, चेन्नई, भुवनेश्वर, वाराणसी की आने और जाने वाली उड़ान 7 और 8 सितंबर- बेंगलुरू, चेन्नई, भुवनेश्वर, वाराणसी, पटना की उड़ानें। 6, 7 और 8 सितंबर- हिंडन से पटना, हिंडन से वाराणसी, हिंडन से बेंगलुरु को जाने वाली उड़ान रद्द की गई है।पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुख्य परेड 8 अक्टूबर को होगी। इस दौरान अधिकांश वीआईपी दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचेंगे। यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर और यहां से नागद्वार होते हुए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर तक का रूट बाधित रहेगा। कार्यक्रम से पहले ही इन मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों को रोक दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।