द इंडियन व्यू

'वापस उस दौर में नहीं जाना चाहता' – अश्विन ने आईपीएल छोड़ने की बताई असली वजह

दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया एक निराशाजनक सीजन उनके लिए बेहद कठिन और दर्दनाक रहा, जिसने…

Ragwendra P Singh
April 7, 2026
1 min read
'वापस उस दौर में नहीं जाना चाहता' – अश्विन ने आईपीएल छोड़ने की बताई असली वजह

दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया एक निराशाजनक सीजन उनके लिए बेहद कठिन और दर्दनाक रहा, जिसने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

अश्विन ने अगस्त 2025 में आईपीएल को अलविदा कहा था, जबकि वह चाहते तो एक और सीजन खेल सकते थे, लेकिन मानसिक और भावनात्मक तौर पर वह खुद को तैयार नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने कहा, “मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सीजन बिताया। व्यक्तिगत रूप से भी यह मेरे लिए अच्छा नहीं रहा। मैं एक और सीजन खेल सकता था, लेकिन भावनात्मक रूप से मेरे पास उतनी क्षमता नहीं बची थी। यह काफी दर्दनाक अनुभव था और मैं उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता।”

साभार : गूगल

उन्होंने आगे बताया कि उनके संन्यास लेने से सीएसके के लिए यह फैसला आसान हो गया कि उन्हें रिटेन करें या रिलीज। साथ ही टीम के पास नीलामी के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये भी बच गए, जिनका वे बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।