वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ की शुरुआत गावस्कर की मौजूदगी में
मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के भव्य समारोह की शुरुआत रविवार को महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की मौजूदगी में की। मुख्य कार्यक्रम 19 जनवरी को वानखेड़े में होगा। साभार : गूगल गावस्कर ने कहा, ‘‘इस…

मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के भव्य समारोह की शुरुआत रविवार को महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की मौजूदगी में की। मुख्य कार्यक्रम 19 जनवरी को वानखेड़े में होगा।

गावस्कर ने कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में आना मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ा सम्मान है जिसने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है और 2011 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन तो सोने पर सुहागा रहा। वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत का हिस्सा बनना, सम्मानजनक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैं शुरुआत को ‘मिस’ नहीं कर सकता था इसलिए मैं यहां उपस्थित हूं। मैं एमसीए को शुभकामनायें देना चाहता हूं और स्कूल क्रिकेट के बाद से मुझे मौका देने के लिए अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करना चाहता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो कुछ भी हूं वह एमसीए के मुझे आगे बढ़ाने की वजह से हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’
गावस्कर के अलावा सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और दिलीप वेंगसरकर वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एमसीए के भव्य समारोह का हिस्सा होंगे। पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी के भी आने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
