द इंडियन व्यू

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने की ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा

नई दिल्ली : वर्ल्ड एथलेटिक्स ने सोमवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 के तहत विमेंस ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर और मेंस ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर श्रेणियों के लिए नामित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।इन दोनों श्रेणियों में…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
वर्ल्ड एथलेटिक्स ने की ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा

नई दिल्ली : वर्ल्ड एथलेटिक्स ने सोमवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 के तहत विमेंस ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर और मेंस ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर श्रेणियों के लिए नामित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।इन दोनों श्रेणियों में पांच-पांच खिलाड़ियों को नामित किया गया है। अब वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक श्रेणी में दो-दो फाइनलिस्ट चुने जाएंगे।यह नामांकन साल 2025 में विश्व एथलेटिक्स में दर्ज कुछ शानदार प्रदर्शनों को दर्शाता है, जिनमें सबसे अहम रहा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025।नामित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:विमेंस ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामांकित खिलाड़ी (क्रमानुसार):फेम्के बोल (नीदरलैंड्स):वर्ल्ड और डायमंड लीग 400 मीटर हर्डल्स चैंपियन।400 मीटर हर्डल्स में पूरे सीजन अजेय, साल के शीर्ष तीन प्रदर्शन इन्हीं के नाम।बीट्रिस चेबेट (केन्या):वर्ल्ड 5000 मीटर और 10,000 मीटर चैंपियनवर्ल्ड 5000 मीटर रिकॉर्ड।मेलिसा जेफरसन-वूडेन (यूएसए)वर्ल्ड 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर चैंपियन100 मीटर में पूरे सीजन अजेय, साल के शीर्ष पांच प्रदर्शन।फेथ किपयेगॉन (केन्या):वर्ल्ड 1500 मीटर चैंपियन और 5000 मीटर सिल्वरवर्ल्ड 1500 मीटर रिकॉर्डसिडनी मैकलॉफलिन-लेवरॉन (यूएसए):वर्ल्ड 400 मीटर और 4x400 मीटर चैंपियन400 मीटर और 400 मीटर हर्डल्स में अजेय, इतिहास का दूसरा सबसे तेज 400 मीटर समय।मेंस ट्रैक एथलीट ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामांकित खिलाड़ी (क्रमानुसार):राय बेंजामिन (यूएसए)वर्ल्ड 400 मीटर हर्डल्स चैंपियनसाल के तीन में से दो शीर्ष प्रदर्शनजिमी ग्रेसियर (फ्रांस)वर्ल्ड 10,000 मीटर चैंपियन और 5000 मीटर ब्रॉन्ज मेडलिस्टडायमंड लीग 3000 मीटर चैंपियननोआ लायल्स (यूएसए)वर्ल्ड 200 मीटर और 4x100 मीटर चैंपियन, 100 मीटर ब्रॉन्ज200 मीटर में पूरे सीजन अजेयकॉर्डेल टिंच (यूएसए)वर्ल्ड और डायमंड लीग 110 मीटर हर्डल्स चैंपियनइमैनुएल वान्योनी (केन्या)वर्ल्ड और डायमंड लीग 800 मीटर चैंपियनवोटिंग और अगला चरणइन श्रेणियों में फाइनलिस्ट का चयन वर्ल्ड एथलेटिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स — फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (X) — पर चल रहे मतदान से होगा। मतदान की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है।वहीं, फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामांकन 20 अक्टूबर को और आउट ऑफ स्टेडियम एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामांकन 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।अंतिम रूप से वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर (पुरुष और महिला) का चयन इन तीनों श्रेणियों के विजेताओं में से किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।