द इंडियन व्यू

वनडे में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं दीप्ति शर्मा

गुवाहाटी : ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारत की महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीतू डेविड को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। एसीए स्टेडियम,…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
1 min read
वनडे में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं दीप्ति शर्मा

गुवाहाटी : ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारत की महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीतू डेविड को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की।

एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे महिला वनडे विश्व कप 2025 के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति ने यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने पहले श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को आउट किया और फिर कवेशा दिल्हारी को पवेलियन भेजते हुए वनडे में अपना 142वां विकेट लिया, जिससे उन्होंने नीतू डेविड (141) को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अनुष्का संजीवनी को आउट कर अपना विकेटों का आंकड़ा 143 तक पहुंचाया।

भारत ने यह मैच 59 रनों से जीता। दीप्ति का यह प्रदर्शन भारत की जीत में अहम साबित हुआ और उन्होंने एक बार फिर टीम के लिए अपनी अहमियत साबित की।

भारत के लिए महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट

झूलन गोस्वामी – 255 विकेट (203 पारियां)

दीप्ति शर्मा – 143 विकेट (112 पारियां)

नीतू डेविड – 141 विकेट (97 पारियां)

नूशीन-अल-खादिर – 100 विकेट (77 पारियां)

राजेश्वरी गायकवाड़ – 99 विकेट (64 पारियां)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।