वज़न चूक पर बड़ी कार्रवाई : ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत एक साल के लिए निलंबित
भारतीय कुश्ती महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। विश्व चैंपियनशिप में निर्धारित वजन सीमा से नीचे नहीं आने के चलते कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से अहमन सहरावत को एक साल के…

भारतीय कुश्ती महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। विश्व चैंपियनशिप में निर्धारित वजन सीमा से नीचे नहीं आने के चलते कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से अहमन सहरावत को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में भारत के शीर्ष पदक दावेदारों में से एक 22 वर्षीय अमन को प्रतियोगिता के दिन निर्धारित वजन सीमा से 1.7 किलो अधिक वजन पाए जाने के चलते विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित किया था।
डब्ल्यूएफआई ने एक पत्र में कहा, "आपको कारण बताओ नोटिस की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से निलंबित किया जाता है। यह निर्णय अंतिम है।

निलंबन की अवधि के दौरान आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर डब्ल्यूएफआई द्वारा आयोजित या स्वीकृत किसी भी गतिविधि में भाग लेने या उससे जुड़ने से प्रतिबंधित किया जाता है।" 23 सितंबर को लिखे एक पत्र में डब्ल्यूएफआई ने अमन को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस चूक के लिए स्पष्टीकरण मांगा था।
महासंघ ने कहा कि 29 सितंबर को दिए गए उनके जवाब को अनुशासन समिति ने "असंतोषजनक" पाया। इसमे कहा गया ,"अनुशासन समिति ने 29 सितंबर 2025 को दिए गए आपके जवाब की विधिवत समीक्षा की। इसके अतिरिक्त मुख्य कोच और सहायक कोचिंग स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया गया।
गहन जांच के बाद समिति ने आपके जवाब को असंतोषजनक पाया और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया है।" महासंघ ने अनुशासनहीनता और पेशेवरपन की कमी को कार्रवाई का कारण बताते हुए कहा कि एक ओलंपिक पदक विजेता होने के नाते अमन से आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।
इस वजह से अमन सहरावत अगले साल सितंबर तक कोई भी नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि थोड़े से वजन के चलते वीनेश फोगाट को भी अपना ओलंपिक मेडल गंवाना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
