वंदे भारत एक्सप्रेस से 2019 से अब तक 7.5 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
नई दिल्ली : भारतीय रेल की वंदे भारत एक्सप्रेस ने फरवरी 2019 में शुरुआत के बाद से देश में रेल यात्रा की परिभाषा बदल दी है। वर्तमान में देशभर में 164 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं, जो प्रमुख शहरों को तेज,…

नई दिल्ली : भारतीय रेल की वंदे भारत एक्सप्रेस ने फरवरी 2019 में शुरुआत के बाद से देश में रेल यात्रा की परिभाषा बदल दी है। वर्तमान में देशभर में 164 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं, जो प्रमुख शहरों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा के साथ जोड़ रही हैं। अब तक इन अत्याधुनिक ट्रेनों से 7.5 करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं।
रेल मंत्रालय के अनुसार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत निर्मित वंदे भारत ट्रेनसेट्स में स्वचालित प्लग डोर, घूमने वाली सीटें, बायो-वैक्यूम शौचालय, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और पूर्ण सीसीटीवी कवरेज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करती हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं यात्रियों और पर्यटकों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। ये ट्रेनें देश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और सुविधाजनक संपर्क प्रदान कर रही हैं। वर्तमान में इनका संचालन देश के 274 जिलों में हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
दिल्ली–वाराणसी मार्ग राष्ट्रीय राजधानी को देश के आध्यात्मिक केंद्र से जोड़ता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिल रहा है। वहीं, श्रीनगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाता है। इस मार्ग का उद्घाटन 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था, जिससे धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिली है।
इसके अलावा बेंगलुरु–हैदराबाद वंदे भारत सेवा आईटी पेशेवरों और कारोबारी यात्रियों की पसंदीदा बन गई है, जो देश के दो प्रमुख तकनीकी केंद्रों को जोड़ती है।
वर्ष 2019 में एक ही सेवा से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस आज 164 ट्रेनों के नेटवर्क में बदल चुकी है, जो हर महीने लाखों यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। ये ट्रेनें व्यवसायिक यात्रियों की उत्पादकता बढ़ाने, परिवारों को आरामदायक सफर और श्रद्धालुओं को सम्मानजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ सड़क और हवाई यात्रा की तुलना में कार्बन उत्सर्जन को भी कम करती हैं।
भारतीय रेल की वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी आधुनिक ट्रेन सेवाओं को यात्रियों से व्यापक सराहना मिल रही है। आने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से लंबी दूरी की रात्री यात्रा में गति, सुविधा और आधुनिक सुविधाओं का नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
