लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बहादुरगढ़ (हरियाणा) : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या में शामिल थे। इसकी पुष्टि स्पेशल…

बहादुरगढ़ (हरियाणा) : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या में शामिल थे। इसकी पुष्टि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने की।
पुलिस अधिकारी भूषण ने बताया कि हांसी में पिछले महीने जिम संचालक कपिल की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर प्रवेश और हिमांशु शामिल थे। उन्होंने बताया, "आज इन दोनों शूटर के संबंध में काउंटर इंटेलिजेंस दिल्ली स्पेशल सेल यूनिट के इंचार्ज मंजीत को गुप्त सूचना मिली। उन्होंने बताया कि ये दोनों वांछित शूटर हथियारों और गोला-बारूद से लैस हैं और किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।"
एसटीएफ के अधिकारी भूषण ने बताया कि पुलिस टीमों ने सबसे पहले इलाके को घेरा। इसके बाद टीमें दोनों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं। उन्होंने कहा, " प्रवेश और हिमांशु ने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीमों को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।"
भूषण ने कहा, "मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही के पैर में गोली लगी और चार अन्य अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। दोनों शूटर भी घायल हो गए। घायल दोनों शूटरों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने दोनों शूटरों को मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।"
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
