द इंडियन व्यू

लेह में बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया

लेह : लेह में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और बंद के दौरान युवाओं के एक समूह के हिंसक हो जाने और पथराव करने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। बुधवार को यह विरोध प्रदर्शन छठी अनुसूची के विस्तार के…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
2 min read
लेह में बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया

लेह : लेह में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और बंद के दौरान युवाओं के एक समूह के हिंसक हो जाने और पथराव करने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। बुधवार को यह विरोध प्रदर्शन छठी अनुसूची के विस्तार के साथ-साथ लद्दाख को राज्य का दर्जा देने पर केंद्र के साथ प्रस्तावित वार्ता को आगे बढ़ाने की मांग के समर्थन में किया गया था।

केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य शामिल हैं। इनके बीच 6 अक्टूबर को नए दौर की वार्ता निर्धारित है। इससे पहले लेह एपेक्स बॉडी की युवा शाखा ने विरोध और बंद का आह्वान किया था, क्योंकि 10 सितंबर से 35 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों में से दो को मंगलवार शाम को हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में यह भूख हड़ताल भी क्षेत्र में चल रहे आंदोलन का हिस्सा थी।

लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान लेह में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी गई, जो पुलिस के साथ झड़प में बदल गया। पुलिस ने व्यवस्था बहाल करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।---------------------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।