द इंडियन व्यू

ला लीगा 2025-26: सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से रौंदा

सेविला : सेविला ने रविवार को मौजूदा चैम्पियन बार्सिलोना को 4-1 से हराकर ला लीगा में उसकी अपराजेय शुरुआत पर विराम लगा दिया और उसे अंक तालिका में शीर्ष पर लौटने से रोक दिया। यह 2015 के बाद सेविला की बार्सिलोना पर पहली लीग…

Ragwendra P Singh
October 6, 2025
2 min read
ला लीगा 2025-26: सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से रौंदा

सेविला : सेविला ने रविवार को मौजूदा चैम्पियन बार्सिलोना को 4-1 से हराकर ला लीगा में उसकी अपराजेय शुरुआत पर विराम लगा दिया और उसे अंक तालिका में शीर्ष पर लौटने से रोक दिया।

यह 2015 के बाद सेविला की बार्सिलोना पर पहली लीग जीत रही, जिससे उसने आठ मैचों में 13 अंकों के साथ अस्थायी रूप से चौथा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, 19 अंकों के साथ बार्सिलोना दूसरे स्थान पर बनी रही, जो शीर्ष पर मौजूद रियल मैड्रिड से दो अंक पीछे है।

बार्सिलोना ने धीमी शुरुआत की और शुरुआती आधे घंटे में एक भी शॉट ऑन टारगेट नहीं लिया, जबकि सेविला ने शुरुआती पलों में ही अलेक्सिस सांचेज़ को लंबी गेंदों से मौके देने की कोशिश की।

सेविला को 13वें मिनट में बढ़त मिली जब इसाक रोमरो बार्सिलोना के रोनाल्ड अराउजो से टकरा गए और वीएआर समीक्षा के बाद रेफरी ने पेनल्टी दी। सांचेज़ ने अपने पूर्व आर्सेनल साथी वोज्शिच शेज़नी को गलत दिशा में भेजते हुए गोल दाग दिया।

27वें मिनट में शेज़नी ने रोमरो के शॉट को रोककर सेविला की बढ़त को दोगुना होने से बचाया, लेकिन 37वें मिनट में रूबेन वर्गास के शानदार क्रॉस पर रोमरो ने पहला ही टच लेते हुए गोल कर दिया और स्कोर 2-0 कर दिया।

हाफ टाइम से ठीक पहले मार्कस रैशफोर्ड ने पेड्री के ऊंचे पास को बाएं पैर से नेट में पहुंचाकर बार्सिलोना की ओर से एक गोल वापस किया और स्कोर 2-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने जोर लगाया और 76वें मिनट में बराबरी का मौका भी मिला, जब अडनान जानुजाज ने अलेजांद्रो बाल्डे को बॉक्स में गिरा दिया, लेकिन रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की पेनल्टी किक गोलपोस्ट के बाहर चली गई।

बार्सिलोना की उम्मीदें 90वें मिनट में खत्म हो गईं जब कारमोना ने डिफेंडर के पैरों के बीच से शॉट लगाकर स्कोर 3-1 कर दिया। इंजरी टाइम में सब्स्टीट्यूट एकोर एडम्स ने चिडेरा एजूके के पास पर गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।

सेविला, जिसने लगातार दूसरा मैच जीता है, अब अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद 18 अक्टूबर को मल्लोर्का के खिलाफ खेलेगी, जबकि उसी दिन बार्सिलोना का मुकाबला गिरोना से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।