द इंडियन व्यू

यूपी योद्धाज जीत की हैट-ट्रिक लगाने को तैयार, गुजरात जायंट्स से होगी टक्कर

चेन्नई : जयपुर में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद यूपी योद्धाज अब चेन्नई चरण की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए करेंगे। यह मुकाबला 29 सितम्बर को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा।…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
2 min read
यूपी योद्धाज जीत की हैट-ट्रिक लगाने को तैयार, गुजरात जायंट्स से होगी टक्कर

चेन्नई : जयपुर में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद यूपी योद्धाज अब चेन्नई चरण की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए करेंगे। यह मुकाबला 29 सितम्बर को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। जयपुर चरण का समापन योद्धाज ने रोमांचक अंदाज़ में किया था।

पहले उन्होंने 36-36 की बराबरी के बाद बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में 6-5 से मात दी। इस नतीजे ने दबाव की स्थिति में टीम के धैर्य और आत्मविश्वास को साबित किया। अब लगातार तीसरी जीत की तलाश में योद्धाज अंक तालिका में सातवें स्थान से और ऊपर चढ़ने की कोशिश करेंगे।

पिछले मैच में भवानी राजपूत ने 10 अंक जुटाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि गगन गौड़ा ने लगातार योगदान देते हुए सीज़न में 8 मैचों से अपने अंक 82 तक पहुँचा दिए हैं। इनके साथ गुमान सिंह का प्रभाव और युवा शिवम चौधरी की चमक, योद्धाज की अटैक लाइन-अप को कई ख़तरनाक विकल्प देता है।

डिफेंस में कप्तान सुमित सांगवान और उपकप्तान आशु सिंह को फिर से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ज़रूरत होगी। महेंदर सिंह और हितेश की मज़बूती के साथ, योद्धाज की बैकलाइन में अब तालमेल दिख रहा है और पीकेएल की सबसे अनुशासित और मज़बूत डिफेंसिव इकाइयों में गिनी जा रही है।

आँकड़ों की बात करें तो इस सीज़न में योद्धाज की रेड सफलता दर 37.42% रही है, जिसमें औसतन 20.88 रेड अंक प्रति मैच शामिल हैं। डिफेंस में 40.1% टैकल सफलता दर और 9.63 सफल टैकल प्रति मैच के यह आंकड़े और प्रभावशाली है। ये आँकड़े बताते हैं कि टीम ने आक्रमण और रक्षा दोनों में संतुलन फिर से पा लिया है।

चेन्नई चरण से पहले टीम के सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने कहा, “लड़कों ने जयपुर में बेहतरीन जज़्बा और धैर्य दिखाया। अब हमें उसी भावना को आगे ले जाना है। गुजरात हमेशा ही एक हुनरमंद टीम रही है, लेकिन अगर हम एक इकाई की तरह खेलते रहे, तो चेन्नई में मज़बूत शुरुआत ज़रूर करेंगे।”

दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे हैं और सीज़न को सकारात्मक मोड़ देने के लिए पूरी ताक़त झोंकेंगे। लेकिन संतुलन और लय हासिल कर चुकी यूपी टीम के सामने, यह मुकाबला योद्धाज के लिए चेन्नई चरण की शानदार शुरुआत करने और अपनी पुनरुत्थान यात्रा को और मज़बूत करने का बेहतरीन अवसर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।