लखनऊ विश्वविद्यालय की धमाकेदार शुरुआत: दिल्ली विश्वविद्यालय को 5 विकेट से हराया
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू (नेपाल) में खेले जा रहे टी-20 जय नेपाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।…

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू (नेपाल) में खेले जा रहे टी-20 जय नेपाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लखनऊ विश्वविद्यालय के कप्तान आनंद सागर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उसके गेंदबाजों ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन पर रोक दिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय से शलभ सिन्हा ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। लखनऊ विश्वविद्यालय से मैन ऑफ द मैच कप्तान आनंद सागर ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। सैयद मोहम्मद मेहंदी को 2 और अभिषेक प्रकाश को 1 विकेट मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने लक्ष्य को 18.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ओपनर हर्ष वर्धन ने लगातार 2 चौके लगाए, लेकिन पहले ही ओवर में वह आउट हो गए।
इसके बाद आशीष यादव और मनन कांडपाल ने पारी को आगे बढ़ाया, हालांकि आशीष यादव 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनन कांडपाल और यशवर्धन सिंह ने टीम को संभाला। अंत में यशवर्धन ने विजयी चौका लगाकर को जीत दिलाई।
लखनऊ विश्वविद्यालय से मनन कांडपाल ने सबसे अधिक 36 रन और यशवर्धन सिंह ने 27 रन बनाए। जीत के बाद लविवि के कप्तान आनंद सागर ने यह जीत कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को समर्पित की। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने समस्त खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम अपना अगला मैच कल दोपहर 1 बजे काठमांडू विश्वविद्यालय के खिलाफ खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
