सोनी, प्राची, त्रिवेंद्र और कुणाल ने जीती खिताबी बाजी
लखनऊ : गोमतीनगर स्थित 'एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस' में पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में और स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (SNI) द्वारा…

लखनऊ : गोमतीनगर स्थित 'एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस' में पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में और स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (SNI) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से आए लगभग 45 पैरा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अटूट जीवंतता का परिचय दिया।
इस पूरे आयोजन को टीएनसी स्पोर्ट्स (TNC Sports), लखनऊ द्वारा प्रायोजित किया गया था। प्रतियोगिता में व्हीलचेयर और स्टैंडिंग श्रेणियों के तहत विभिन्नवर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार बनर्जी (सचिव, यूपीटीटीए) रहे। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में टीएनसी स्पोर्ट्स के तुषार नागर की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को प्रायोजितकर पैरा-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर पांडे (निदेशक, SNI सेंटर फॉर स्पोर्ट्स), सुनील जोशी और अमित सिंह (चेयरमैन, पैराकमेटी, UPTTA) भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
- प्रतियोगिता के परिणाम:
- महिला वर्ग: क्लास 3, 4 और 5 (व्हील चेयर):विजेता: सोनी वर्मा (हरदोई);उप विजेता: सर्वेश (लखनऊ); क्लास 6 से 10 (स्टैंडिंग):विजेता: प्राची पांडे (उन्नाव);उपविजेता: प्रियांशी केसरी (वाराणसी); तृतीय स्थान: प्रगति केशरवानी (लखनऊ)
- पुरुष व्हील चेयर वर्ग: क्लास 1 और 2: विजेता: मयंक श्रीवास्तव (प्रयागराज); उपविजेता: किशन कुमार (मिर्जापुर); क्लास 3, 4 और 5:विजेता: त्रिवेंद्र सिंह (बुलंदशहर); उपविजेता: अमरेश कुमार सिंह (कानपुर); पुरुष स्टैंडिंग वर्ग:क्लास 6-7:विजेता: शिवम पाल (कानपुर); उपविजेता: तुषार नागर (लखनऊ); क्लास 8 और 9:विजेता: कुणाल अरोड़ा (मुरादाबाद); उपविजेता: बृजेंद्र सिंह (लखनऊ);क्लास 10:विजेता: योगेश चौहान (गौतमबुद्ध नगर); उपविजेता: हैरी पाराशर (आगरा)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
