क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की पहल, अंडर-12 खिलाड़ियों को मिला मार्गदर्शन
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा अन्डर 12 के 25 उदयीमान खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय कैंप केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में यूसुफ अली की देखरेख में आयोजित किया गया। इस कैम्प में एसोसिएशन की ओर से सचिव के एम खान, राकेश…

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा अन्डर 12 के 25 उदयीमान खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय कैंप केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में यूसुफ अली की देखरेख में आयोजित किया गया।
इस कैम्प में एसोसिएशन की ओर से सचिव के एम खान, राकेश सिंह, अभिजीत सिन्हा, सुभांश कुमार नईम चिश्ती एवं कोच/ खिलाड़ी अभिनव दीक्षित, जीशान अंसारी उपस्थित रहे। यूसुफ अली, अभिनव दीक्षित एवं जीशान अंसारी ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
खिलाड़ियों को यह भी बताया गया कि आप अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए आपकी फिजिकल फिटनेस का सबसे बड़ा योगदान होता है। इसलिए सभी को खेल के साथ साथ अपनी फिटनेस पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण है। सभी को धन्यवाद के साथ कैम्प का समापन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
