लखनऊ मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 10 विकेट से हराया
गोरखपुर: अंडर-19 सीके नायडू विद्यालय राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 10 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम…

गोरखपुर: अंडर-19 सीके नायडू विद्यालय राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 10 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से अक्षय प्रताप ने 31 रन की पारी खेली, जबकि राज पटेल ने 26 और सुयांश ने 19 रन का योगदान दिया। जवाब में लखनऊ मंडल की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

टीम के अमर चंद्रा और जिशान ने क्रमशः 33-33 रन की शानदार पारियां खेलीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रदेश टीम के चयनकर्ता स्वप्निल वॉटसन ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
