लखनऊ जिला यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 व 24 फरवरी को
लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 व 24 फरवरी, 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। साभार : गूगल चैंपियनशिप में अंडर-18 पुरुष व महिला वर्ग में…
लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 व 24 फरवरी, 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी।

चैंपियनशिप में अंडर-18 पुरुष व महिला वर्ग में स्पर्धाएं होंगी। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक एथलीटों को अपना आधार कार्ड साथ में लाना होगा। इच्छुक एथलीटों को सुबह आठ बजे आयोजन स्थन पर संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उम्र 01-01-2008 से 31-12-2009 के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित लखनऊ जिला टीम आगामी 1 व 2 मार्च, 2025 को लखनऊ में होने वाली यूपी स्टेट वार्षिक यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी। चैंपियनशिप के बारे में अधिक जानकारी के लिए बीआर वरुण (9415027942) से संपर्क कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
