द इंडियन व्यू

...तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे आईपीएल के 11 मैच

लखनऊ में क्रिकेट से लेकर फुटबॉल के बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक कराया जा रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर इकाना स्टेडियम की अलग पहचान है। साल 2023 विश्व कप की शानदार मेजबानी कर चुका इकाना स्टेडियम बीते कई सीजन से आईपीएल मुकाबलों…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
3 min read
...तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे आईपीएल के 11 मैच

लखनऊ में क्रिकेट से लेकर फुटबॉल के बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक कराया जा रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर इकाना स्टेडियम की अलग पहचान है। साल 2023 विश्व कप की शानदार मेजबानी कर चुका इकाना स्टेडियम बीते कई सीजन से आईपीएल मुकाबलों का शानदार आयोजन करता रहा है।

साभार : गूगल

आईपीएल में लखनऊ की टीम की एंट्री होने से लखनऊ सुपरजाइंट्स का ये घरेलू मैदान भी बन गया था और यहां पर लगातार हर साल सात मुकाबले खेले जाते हैं।

ऐसे में आईपीएल का अगला सीजन मार्च में हो रहा है और एक बार फिर लखनऊ का इकाना स्टेडियम सात मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार हो गया है लेकिन इस बार आईपीएल के सात मुकाबले नहीं बल्कि 11 मैचों की मेजबानी करता हुआ नजर आयेंगे।

बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार पुरुष आईपीएल के साथ-साथ महिला आईपीएल के चार मुकाबले में भी लखनऊ में आयोजित किये जा सकते हैं। इसको लेकर पूरा खाका तैयार है और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और पूर्व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल की शुरुआत 21 मार्च से होगी।

वहीं, महिला प्रीमियर लीग का आयोजन चार अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। माना जा रहा है कि उन चार शहरों में लखनऊ भी है। ऐसे में लखनऊ का इकाना स्टेडियम आईपीएल के 7 मुकाबले के साथ महिला आईपीएल के चार मुकाबलों के साथ कुल 11 मैचों का आयोजन करता हुआ नजर आयेंगा।

वहीं इकाना स्पोर्ट्स सिटी एमडी उदय सिन्हा ने कहा कि आईपीएल की मेजबानी हम हर साल सफलतापूर्वक करते हैं और इस बार हम पूरी तरह से तैयार है। अगर हमे महिला आईपीएल कराने का मौका मिलता है तो इसके लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

साभार : गूगल

हमने साल 2023 में विश्व कप की शानदार मेजबानी की है और हम आगे भी इंटरनेशनल मुकाबले कराने को लेकर उत्साहित है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि एक ही जगह दुनिया के सभी खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना था और वो अब पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों का भी यहां पर भव्य आयोजन किया जायेगा। लखनऊ के खेल प्रेमी काफी उत्साहित है कि यहां पर एक बार फिर आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है। ये पहली बार होगा जब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 11 मुकाबले का आयोजन किया जायेगा। लखनऊ के खेल प्रेमी काफी उत्साहित है और एक बार फिर आईपीएल के रोमांच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।