द इंडियन व्यू

लखनऊ की सौम्या की बड़ी उपलब्धि, आईएचएफ ट्रॉफी में भारत उपविजेता

लखनऊ। लखनऊ की उभरती हैंडबॉल खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव ने भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम के साथ आईएचएफ ट्रॉफी जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में उपविजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। थाईलैंड के पट्टाया में 22 से…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
1 min read
लखनऊ की सौम्या की बड़ी उपलब्धि, आईएचएफ ट्रॉफी में भारत उपविजेता

लखनऊ। लखनऊ की उभरती हैंडबॉल खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव ने भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम के साथ आईएचएफ ट्रॉफी जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में उपविजेता बनने में अहम भूमिका निभाई।

थाईलैंड के पट्टाया में 22 से 29 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाया।

सौम्या, जो लंबे समय से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय कोच मो. तौहीद से प्रशिक्षण ले रही हैं, पहले भी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सौम्या श्रीवास्तव द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित प्रतिभा ने शहर और प्रदेश के हैंडबॉल प्रेमियों को गर्व महसूस कराया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।