द इंडियन व्यू

लखनऊ की जीत से शुरुआत, अमेठी को 19-12 से दी शिकस्त

लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में अमेठी को 19-12 से हराकर शानदार जीत के साथ शुरुआत की। ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल…

Ragwendra P Singh
March 1, 2025
2 min read
लखनऊ की जीत से शुरुआत, अमेठी को 19-12 से दी शिकस्त

लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में अमेठी को 19-12 से हराकर शानदार जीत के साथ शुरुआत की।

ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि किरीट राठोड (आईपीएस, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन एवं सचिव, यूपी पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) व विशिष्ट अतिथि डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। इस अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी डीएसपी ललित उपाध्याय, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन दास, आयोजन सचिव अमित पाण्डेय, लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डा. सुमंत पाण्डेय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मो.तौहीद व अन्य मौजूद रहे।

आज उद्घाटन मैच में लखनऊ ने अमेठी को 19-12 से शिकस्त दी। लखनऊ की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए शुभम ने सर्वाधिक 7 गोल दागे। इसके अलावा आज अमेठी ने बस्ती को 24-16 से हराया। विजेता टीम से कामरान व अभिषेक ने 7-7 गोल किए। दूसरी ओरी में गोरखपुर ने प्रयागराज को 19-14 से शिकस्त दी। गोरखपुर से मानवेंद्र ने 6 गोल किए। वहीं अंकित के सात गोल से वाराणसी ने मुजफ्फरनगर को 17-11 से और मुजफ्फरनगर ने पुनीत के 6 गोल से अयोध्या को 22-13 से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।