लक्ष्य ने जीती चतुर्थ महाना शतरंज ओपन की ट्रॉफी, नव्या बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
लखनऊ। लखनऊ के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी लक्ष्य निगम ने चतुर्थ कृष्ण बलदेव महाना शतरंज ओपन टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत ली। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ)…

लखनऊ। लखनऊ के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी लक्ष्य निगम ने चतुर्थ कृष्ण बलदेव महाना शतरंज ओपन टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत ली।
चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्लू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में लक्ष्य और राज्य कर विभाग के पवन बाथम दोनों ने सातवें व अंतिम राउंड के बाद समान 6-6 अंक हासिल किए लेकिन लक्ष्य को टाईब्रेक में श्रेष्ठता का लाभ मिला।
अनरेटेड वर्ग में हिमांशु मिश्रा शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 5 अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी रहे। टूर्नामेंट की स्टार खिलाड़ी लखनऊ की नव्या श्रीवास्तव बनी जिन्होंने महिला वर्ग में 7 में से 7 अंक अपने नाम किए।

इस किशोरी ने बेहतरीन रणनीति व आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और लखनऊ की उभरती हुई उदीयमान महिला शतरंज खिलाड़ी के रूप में उभरीं। जूनियर वर्ग में दक्ष अरोरा 7 में से सर्वाधिक 6.5 अंक लेकर चैंपियन बने। इस वर्ग में काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा रही और छह खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।
यह खिलाड़ी पुलकित वलेचा, अभिजय सिंह, अर्णव श्रीवास्तव, प्रणव शंकर अस्थाना, दिब्बायन चक्रवर्ती और कार्तिक अग्रवाल रहे। वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में मोहम्मद इरफान 5 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि सकीलुद्दीन, आरपी गुप्ता और जमाल 4-4 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
