द इंडियन व्यू

कमेंट्री से रिटायरमेंट के बीच शिवरामकृष्णन का नया खुलासा, बदला अपना स्टैंड

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई के कमेंट्री पैनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पर संगीन आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि…

Ragwendra P Singh
March 21, 2026
2 min read
कमेंट्री से रिटायरमेंट के बीच शिवरामकृष्णन का नया खुलासा, बदला अपना स्टैंड

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई के कमेंट्री पैनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पर संगीन आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने 23 साल तक कमेंट्री की, लेकिन उन्हें टॉस प्रेजेंट या पिच रिपोर्ट का मौका नहीं दिया गया।

यहां तक कि रवि शास्त्री जब टीम इंडिया के कोच थे, तब भी वे कमेंट्री रूम तक ही सीमित रहे। रंगभेद का आरोप उन्होंने बोर्ड पर लगाया था, लेकिन अब अगले ही दिन यानी 21 मार्च को उन्होंने कहा कि बोर्ड के एक शख्स के साथ उनकी नहीं बनी।

ऐसे में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा, "बीसीसीआई एडमिनिस्ट्रेशन को इस मामले में मत लाओ। यह बीसीसीआई के एक एम्प्लॉई के साथ व्यक्तिगत मामला है। जय शाह एंड कंपनी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपनी जिंदगी पर कंट्रोल कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करने का हक है।"

साभार : गूगल

शिवरामकृष्णन ने 1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गुगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला, लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।

60 वर्षीय शिवरामकृष्णन को दो दशक से अधिक समय तक कमेंट्री बॉक्स के अंदर खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाना जाता रहा। शिवरामकृष्णन यानी शिवा नाम से मशहूर शिवरामकृष्णन ने भारत की तरफ से 1983 से 1986 के बीच नौ टेस्ट मैच और 16 वनडे खेले। वह 2000 में कमेंट्री से जुड़े। उन्होंने आईसीसी क्रिकेट समिति में खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।