लकी आटो की जीत में संदीप छाबड़ा ने झटके पांच विकेट
लखनऊ। रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में लकी आटो ने लाइव टीवी एक्सप्रेस को 16 रन से शिकस्त दी। टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच संदीप छाबड़ा…

लखनऊ। रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में लकी आटो ने लाइव टीवी एक्सप्रेस को 16 रन से शिकस्त दी। टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच संदीप छाबड़ा ने पांच विकेट झटके।
लकी आटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बनाए। सैफुल (57 रन, 30 गेंद, 10 चौके, एक छक्के) के अर्धशतक के बाद जीशान अजहर (41 रन, 29 गेंद, चार छक्के) ने भी उम्दा पारी खेली। अब्दुल मुईद खान ने 29 रन जोड़े।
लाइव टीवी एक्सप्रेस से शाहनवाज इकबाल व जावेद खान ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। फखरूजमां ने 29 गेंदों पर 2 चौके व चार छक्के से नाबाद 48 रन एवं मोहम्मद फैजल ने 37 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लकी आटो से संदीप छाबड़ा को पांच जबकि विशाल सिंह व कामरान को दो-दो विकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
