द इंडियन व्यू

रोहित शर्मा का बड़ा बयान — ‘लाएंगे ट्रॉफी नंबर 6’, मुंबई इंडियंस तैयार

मुंबई इंडियंस एक बार फिर से आईपीएल की पसंदीदा टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली ही ये टीम पांच बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि छठी ट्रॉफी की तलाश मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या से होगी, जो पिछले दो साल से…

Ragwendra P Singh
March 22, 2026
2 min read
रोहित शर्मा का बड़ा बयान — ‘लाएंगे ट्रॉफी नंबर 6’, मुंबई इंडियंस तैयार

मुंबई इंडियंस एक बार फिर से आईपीएल की पसंदीदा टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली ही ये टीम पांच बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि छठी ट्रॉफी की तलाश मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या से होगी, जो पिछले दो साल से टीम के कप्तान हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की शुरुआत रविवार 29 मार्च से करने वाली है। इससे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस से वादा किया है कि टीम छठी ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगी। दरअसल, हर बार की तरह मुंबई इंडियंस ने इस बार भी एक टीम बोंडिंग प्रोग्राम रखा था, जिसे The MIx नाम दिया था। इसमें सारे क्रिकेटर, कोच और मैनेजमेंट के लोग शामिल थे।

फैंस को भी इस प्रोग्राम को देखने को मौका मिला, जहां मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर्स ने खूब मस्ती की। इसी दौरान रोहित शर्मा ने कहा, "हम निश्चित रूप से आप सभी के लिए ट्रॉफी नंबर 6 लाने की कोशिश करेंगे।" मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें फैंस को भी एंट्री मिली थी।

साभार : गूगल

मुंबई इंडियंस के पास इस बार भी तगड़े खिलाड़ी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह तो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं।

इनकी जिम्मेदारी होगी कि अब कप्तान हार्दिक पांड्या का साथ एमआई में दें और टीम को छठी बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताएं, क्योंकि मुंबई ने काफी समय से ट्रॉफी नहीं जीती है। मुंबई पहले 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीत चुकी है। 6 साल का इंतजार इस टीम को खिताब जीते हो चुका है।

मुंबई इंडियंस ने सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी। उनसे पहले और उनसे बाद में कोई भी इस टीम को चैंपियन नहीं बना सका है। इस साल भी कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं। वे कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटन्स के साथ ट्रॉफी जीत चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।