द इंडियन व्यू

रोहित पौडेल ने रचा इतिहास, शहीदों को समर्पित की जीत

नेपाल टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने 149 रनों का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए 4 बार की यह…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
2 min read
रोहित पौडेल ने रचा इतिहास, शहीदों को समर्पित की जीत

नेपाल टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने 149 रनों का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए 4 बार की यह वर्ल्ड कप चैंपियन टीम 129 ही रन बना सकी।

साभार : गूगल

नेपाल ने यह मैच 19 रनों से जीता, यह उनके क्रिकेट इतिहास की किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ पहली जीत है। नेपाल की इस जीत के हीरो कप्तान रोहित पौडेल रहे जिन्होंने 38 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

रोहित ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की तरह यह अवॉर्ड अपने देश के शहीदों को समर्पित किया। रोहित पौडेल ने मैच के बाद कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है, टेस्ट खेलने वाले देश को हराने का लंबा इंतजार, वो भी यूएई में हमारी मेजबानी में हुई सीरीज में।

यहां 150-160 का स्कोर बराबर था, पिछली सीरीज को देखें तो टीमें 150-160 का स्कोर बनाकर जीत रही थीं। 80-90 प्रतिशत हमने अपने कौशल का प्रदर्शन किया है, स्पिनर आज शानदार थे और साथ ही अनुभवी करण और सोमपाल भी।" उन्होंने आगे कहा, “मैं यह पुरस्कार अपने देश में शहीद हुए लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

पिछला महीना हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, इसलिए अगर हम नेपाल के लोगों को थोड़ी सी खुशी दे सकें, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा होगा। अभी तो शुरुआत है, अभी बहुत कुछ आना बाकी है। हमारी सोच बिल्कुल साफ थी, अगर हम यहां आ रहे हैं, तो सीरीज जीतने के लिए ही हैं।

हम अभी भी पूरी तरह से तैयार हैं, हम सही प्रक्रिया अपनाएंगे और आगे जो भी होगा, देखेंगे।” सूर्यकुमार यादव ने भी एशिया कप 2025 ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने के बाद पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए सेना को यह जीत समर्पित की थी। रिपोर्ट्स हैं कि उनके इस बयान के चलते सूर्यकुमार यादव पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।