रोमांच और डर के सफर पर निकलेंगे अहान शेट्टी
अभिनेता अहान शेट्टी जल्द ही पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबर है कि उन्होंने निर्देशक विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' के लिए हामी भर दी है। यह लोकप्रिय '1920' हॉरर फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म होगी।…

अभिनेता अहान शेट्टी जल्द ही पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबर है कि उन्होंने निर्देशक विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' के लिए हामी भर दी है। यह लोकप्रिय '1920' हॉरर फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'तड़प' से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अहान अब अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में काम करना चाहते हैं। ऐसे में अलौकिक और हॉरर विषय पर आधारित यह फिल्म उनके लिए एक नया अनुभव होगी। वहीं, निर्माता आनंद पंडित और निर्देशक विक्रम भट्ट फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की तलाश में हैं और किसी चर्चित अभिनेत्री को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो '1920: कोल्ड विंटर' की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो सकती है। शूटिंग शुरू होने से पहले विक्रम भट्ट और उनकी टीम लोकेशन फाइनल करने के लिए स्कॉटलैंड जाएगी। वहीं फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मध्य प्रदेश और शिमला में भी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…
लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…
