द इंडियन व्यू

ब्राजील और रियाल मैड्रिड के दिग्गज रॉबर्टो कार्लोस अस्पताल से डिस्चार्ज

ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व स्टार फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस को इस सप्ताह के शुरू में की गई हृदय शल्यक्रिया के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल विला नोवा स्टार ने शुक्रवार को यह घोषणा की लेकिन उसने इस बारे…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
1 min read
ब्राजील और रियाल मैड्रिड के दिग्गज रॉबर्टो कार्लोस अस्पताल से डिस्चार्ज

ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व स्टार फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस को इस सप्ताह के शुरू में की गई हृदय शल्यक्रिया के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल विला नोवा स्टार ने शुक्रवार को यह घोषणा की लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

सोमवार को हृदय में कुछ परेशानी के कारण रॉबर्टो कार्लोस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस 52 वर्षीय खिलाड़ी को उसी दिन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई। यह प्रक्रिया न्यूनतम चीर-फाड़ वाली होती है। इसमें दिल की अवरुद्ध या संकुचित धमनियों को चौड़ा किया जाता है।

इस पूर्व डिफेंडर को चिकित्सा प्रोटोकॉल के कारण शुरू में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। रॉबर्टो कार्लोस एक जमाने में ब्राजील टीम के अहम सदस्य थे।

AFP

उन्होंने ब्राजील की तरफ से 125 मैच खेले। वह विश्व कप 1998 में उपविजेता और 2002 में चैंपियन रही ब्राजील की टीम के सदस्य थे। वह रियाल मैड्रिड की तरफ से 11 साल तक खेले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।