रूपमणि गढ़ माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली महिला बनीं
गुवाहाटी ( इंडियन व्यू टीम) : रूपमणि गढ़ ने असम की पहली महिला के तौर पर माउंट एवरेस्ट फतह किया है। इस कारनामे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें सम्मानित किया और असम पुलिस में नौकरी की बात कही है।…

गुवाहाटी ( इंडियन व्यू टीम) : रूपमणि गढ़ ने असम की पहली महिला के तौर पर माउंट एवरेस्ट फतह किया है। इस कारनामे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें सम्मानित किया और असम पुलिस में नौकरी की बात कही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली रूपमणि गढ़ ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मैं राज्य की पहली महिला हूं, इसलिए सीएम ने मुझे सम्मानित किया है। मुझे बाद में पता चला कि मैं ऐसा करने वाली असम की पहली महिला हूं। इतने वर्षों बाद भी असम की कोई महिला वहां नहीं पहुंची थी; मैंने माउंट एवरेस्ट फतह किया है और काफी अच्छा लग रहा है।
रूपमणि गढ़ ने कहा कि जब मैं इस क्षेत्र में आई, तभी मैंने ठान लिया था कि यह पूरा करके दिखाना है। वर्ष 2024 में मैंने बेसिक कोर्स किया था, 2025 में एडवांस कोर्स किया था। इस वर्ष मैंने 7135 मीटर का प्री एवरेस्ट की ट्रेनिंग की थी। लद्दाख के करगिल में 14 लड़कियों ने हिस्सा लिया था और सभी लड़कियां वहां पहुंची थीं। 11 लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, जिसमें से एक मैं भी थी। महिला टीम की लीडर भनिता तिमुंगपी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया है। लद्दाख की चार, असम, हिमाचल, आरुणाचल और जम्मू-कश्मीर की एक-एक और सिक्किम की दो लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिस तरीके से मैंने लड़कियों को ट्रेनिंग दिलाई थी, मुझे विश्वास था कि माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी।
चीफ मिनिस्टर ऑफ असम के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर बीते दिन लिखा गया था, “माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ और एक्सपीडिशन की डिप्टी लीडर सुश्री भनिता तिमुंगपी ने मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने असम का नाम रोशन करने में उनकी कामयाबी की तारीफ की और अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक और ‘एक्स’ पोस्ट में चीफ मिनिस्टर ऑफ असम के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया था, “लोक सेवा भवन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ और आईटीबीपी की असिस्टेंट कमांडेंट भनिता तिमुंगपी को सम्मानित किया, जिन्होंने सफल ऑल-वुमन माउंट एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया। सीएम ने उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए रूपमणि गढ़ को 10 लाख और भनिता तिमुंगपी को 2 लाख रुपए भी प्रदान किए।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
