रीवा को सोमवार को मिलेगी हवाई सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 72 सीटर हवाई सेवा संचालन का करेंगे वर्चुअली शुभारंभ
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 नवम्बर, साेमवार को रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। विन्ध्यवासियों के लिए अब 72 सीटर हवाई जहाज से सीधे नई दिल्ली जाने-आने की सुविधा शुरू हो…

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 नवम्बर, साेमवार को रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। विन्ध्यवासियों के लिए अब 72 सीटर हवाई जहाज से सीधे नई दिल्ली जाने-आने की सुविधा शुरू हो जाएगी। रीवा से शीघ्र ही इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा शुरू होने वाली है। उद्घाटन समारोह रीवा एयरपोर्ट पर प्रात: 10 बजे आरंभ होगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय में उपस्थिति रहेगी।जनसंपर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने रविवार काे जानकारी देते हुए बताया कि रीवा एयरपोर्ट निर्माण के लिए हवाई पट्टी में उपलब्ध 65 एकड़ भूमि के साथ 258 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अर्जन किया गया। भारतीय विमान पतन प्राधिकरण ने इसका निर्माण कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को वर्चुअली माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी दिन से रीवा से जबलपुर, भोपाल, खजुराहों, सिंगरौली के लिए एयर टैक्सी और 17 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू हो गयी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के लगातार प्रयासों से रीवा एयरपोर्ट में 28 अक्टूबर को 72 सीटर हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की सफल टेस्टिंग हुई। साथ ही एयर एलायंस द्वारा 72 सीटर हवाई जहाज के रीवा से उड़ान भरने का मार्ग प्रशस्त हो गया।विन्ध्य क्षेत्र के लिए साेमवार का दिन ऐतिहासिक दिन है। नियमित हवाई सेवा शुरू हो जाने से विन्ध्य क्षेत्र में शिक्षा, कला, सांस्कृतिक, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। विन्ध्य क्षेत्र में स्थित सुन्दर जल प्रपातों, भव्य मंदिरों, नेशनल पार्कों तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक इस हवाई सेवा का लाभ लेकर पहुंचेंगे। रीवा भविष्य में उत्तरमध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण हवाई सेवा केन्द्र बनने की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
